Rajasthan News: जयपुर में शनिवार को राहुल गांधी के समर्थन में निकाले गए जुलूस में सचिन पायलट भी सड़क पर उतरे। इस जुलूस का आयोजन यूथ कांग्रेस की ओर से किया गया था। इस दौरान पायलट ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा।
मशाल जुलूस के दौरान पायलट ने राहुल गांधी की सदस्यता मामले में बीजेपी को जमकर कोसा। पायलट ने कहा कि कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया था, ऐसी क्या आफत आ गई थी कि 24 घंटे में राहुल को निष्कासित कर दिया गया। केंद्र के खिलाफ पहली विपक्ष एकजुट हुआ है। सब विपक्षी दल साथ आए हैं।
लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है
पायलट ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने संसद में बोलने की कोशिश की, लेकिन लोअर कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें संसद से निष्कासित कर दिया गया। सरकार और भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है। पिछले कुछ समय से विपक्ष के लोगों को टारगेट किया गया है। सरकार और बीजेपी विपक्ष की आवाज को दबा रहे हैं।
विपक्ष के नेताओं पर डाले जा रहे छापे
ईडी द्वारा डाले जा रहे छापों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पायलट ने कहा कि 95 फीसदी नेताओं को ईडी ने नोटिस दिया या छापे डाले, वे सब विपक्ष के हैं। देश के लोग समझ रहे हैं। हम सच्चाई को जनता के सामने लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र का रवैया बहुत गलत है। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों अहम हैं।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines