अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावण्डिया में चल रही रेव पार्टी में पहुंचकर पुलिस ने युवक युवतियों का नशा उतार दिया। मामले में पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट व आरएनसी के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है।
रिसोर्ट में चल रही थी रेव पार्टी
पुष्कर थानाधिकारी डॉ रवीश सामरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम चावण्डिया स्थित डेजर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी चल रही है। जिस पर पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी तो तेज आवाज में डीजे बज रहा था और भारतीय संस्कृति के विरूद्ध अर्द्धनग्न होकर युवक युवतियां नशे में धुत्त होकर झूम रहे थे।
यह पार्टी बिना परमिशन के आयोजित की जा रही थी और संचालक द्वारा युवक युवतियों को मादक पदार्थ के साथ ही शरा का नशा भी परोसा जा रहा था। जिस पर 37 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
नशे का सामान जब्त
थानाधिकारी डॉ रवीश सामरिया ने बताया कि रेव पार्टी से 63 बोतल बीयर, गांजा पीने की सामग्री, उपकरण, 6 साउंड सिस्टम, व 24 एलईडी को जब्त कर लिया गया है। थानाधिकारी डॉ सामरिया ने बताया कि डेजर्ट नाइट रिसोर्ट दिलीप सैनी का है, जो मौके पर नहीं मिला था। पुष्कर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
कई राज्यों के आरोपी शामिल
पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा, जयपुर, बीकानेर, जालौर के साथ ही अजमेर के पुष्कर स्थित संतोषी माता की ढ़ाणी निवासी मनोहर रावत, स्टीफन चौराहा माकड़वाली रोड निवासी सिकंदर खान, जनता कॉलोनी निवासी हितेश बुधवानी, ब्यावर के सूरजपोल गेट निवासी सिद्धार्थ भी शामिल है।
ऐंठी जाती है मोटी रकम
बताया जाता है कि पुष्कर के आस-पास के रिसोर्ट में संचालक रेव पार्टी का आयोजन कर मोटी रकम वसूलने के बाद युवक युवतियों को पार्टी की अनुमति दी जाती है। इसके बाद युवक युवतियों को शराब के साथ ही मादक पदार्थ का नशा भी परोसा जाता है साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है। जिस पर पूरी रात युवक युवतियां नशे में धुत्त होकर झूमते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार पुलिस ने रेव पार्टी पर कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
44 mins ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines