Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में सरकारी चिकित्सक को हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैक मेल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपत्ति पर आरोप है कि उन्होंने चिकित्सक को डरा-धमकाकर साढ़े 6 लाख रुपए वसूल लिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक डाॅ. अनिल गुप्ता को पिछले डेढ़ साल से हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैक मेल किया जा रहा था। करीब डेढ़ साल पहले चिकित्सक के आवास पर महिला काम करने के लिए आई।
डेढ़ साल में ऐंठ लिए 6 लाख रुपए
आरोप है कि महिला बलात्कार का आरोप लगाकर चिकित्सक को ब्लैकमेल करने लग गई। इस दौरान महिला ने करीब चिकित्सक से साढ़े 6 लाख ऐंठ लिए। आरोपी हर रोज चिकित्सक को फोन पर ब्लैकमेल कर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने के नाम डराते-धमकाते रहे।
दिन में 20-20 फोन कर धमकाते थे
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर चिकित्सक ने चार दिन पहले स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने महिला उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दंपत्ति चिकित्सक को दिन में 20-20 बार फोन कर परेशान करते थे और 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines