Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को राजसमंद के भीम में नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएम ने कार्यालय संचालन के लिए 7 पद सृजित करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बता दें कि राजसमंद जिले में भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगना, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों की अनुमानित संख्या 17 हजार 550 है। इनमें तहसील भीम एवं देवगढ़ की संख्या 64 प्रतिशत है। सीएम ने वर्ष 2023-24 के बजट में कार्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी।
केकड़ी में खुलेगा अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय
इसके अलावा सीएम ने अजमेर के केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में कुल 7 तहसीलें (केकड़ी, सावर, सरवाड़, अराई, भिनाय, नसीराबाद, मसूदा) 68 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 283 पटवार मंडल तथा 528 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। गहलोत के इस निर्णय से आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक कार्यों को करवाने में सुगमता आएगी।
सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
14 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
17 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines