Rajasthan News: कोटा में रविवार रात को सरकारी महिला डाॅक्टर ने सुसाइड कर लिया। डाॅक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक डाॅक्टर बूंदी में पोस्टेड थी और 4 दिन पहले ही साफ-सफाई के लिए मायके से अपने घर पर आई थी। घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके की है।
परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
मृतका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। बता दंे कि मृतका डाॅक्टर डोली बूंदी में आयुर्वेद डाॅक्टर के पद पर तैनात थीं। उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी। दो साल पहले पति से तलाक हो गया था। उसने साल भर पहले ही अपना घर बनवाया थां पहली मंजिल पर किराएदार रह रहे थे। फंदे पर लटकने के बाद पड़ोसी उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां की तबीयत खराब होने पर मायके आई थी डाॅक्टर
बता दें कि डाॅक्टर डोली सुमन की 5 साल तक बारां जिले के केलवाड़ा में पोस्टेड रही। मां की तबीयत खराब होने पर वह अपने मायके में रहने आई थी। 4 दिन पहले ही अपने घर उज्जवल विहार लौटी थी। साल 2018 में उसकी शादी हुई थी। हालांकि शादी के 3 साल बाद ही उसका तलाक हो गया।
घर में अकेली रहती थीं डाॅक्टर
बोरखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि महिला दो साल पहले तलाक हुआ था। घर में अकेली रहती थी। रात को फांसी लगाने की बात सामने आई है। पड़ोसी हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे। फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(Adipex)
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines