Rajasthan News: प्रदेश में इन दिनों गहलोत सरकार की महत्वांकाक्षी योजना महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस कैंप में अनोखा मामला सामने आया है। मामला दौसा जिले की सिकंदरा पंचायत समिति के गांगदवाड़ी गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने तहसीलदार को एप्लीकेशन देकर पत्नी दिलवाने की मांग की है। ताजूब की बात यह है कि शिविर प्रभारी ने यह प्रार्थना पत्र स्वीकार भी कर लिया और पटवारी को इस मामले का निस्तारण करने को कहा है।
पत्नी में होने चाहिए ये गुण
दौसा जिले की सिकंदरा पंचायत समिति के गांगदवाड़ी गांव के कल्लू महावर ने तहसीलदार को दी एप्लीकेशन में कहा कि वह घर पर अकेला रहता है। घर की परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। इस कारण वह घरेलू कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य करने में मेरी सहायता हेतु पत्नी दिलवाने का श्रम करें। इसके साथ ही कल्लू महावर ने पत्नी को लेकर चार शर्तें भी रखी हैं। जिसमें बताया गया है कि पत्नी पतली व गोरी होनी चाहिए, उम्र 30-40 वर्ष तथा सभी कार्य करने में कुशल हो।
मामले में नायब तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अति आवश्यक मानते हुए पटवारी को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
18 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
19 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
22 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines