Rajasthan News: कोटा के महावीर नगर में एक और कोचिंग स्टूडेंट की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र परितोष पश्चिम बंगाल के कुरोलिया का रहने वाला था। मृतक छात्र किराए के कमरे में रहता था। बुधवार सुबह वह अपने कमरे अचेत मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हाॅस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
किराये के कमरे में रहता था मृतक छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी बंगाल के कुरोलिया का रहने वाला 18 वर्षीय परितोष अपने हाॅस्टल के कमरे में अचेत मिला। मृतक छात्र कोटा के महावीर नगर द्वितीय इलाके में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। मृतक के मकान मालिक के अनुसार परितोष पिछले 3-4 महीने पहले ही उनके यहां रहने आया था।
सुबह कोचिंग जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान वह बाथरूम में अचानक अचेत होकर गिर गया। अचेत होने की सूचना उसके रूम पार्टनर ने दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक छात्र के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए हाॅस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines