Rajasthan News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शनिवार को एक यात्री के पास से 583 ग्राम गोल्ड बरामद किया। विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई है। गिरफ्तार यात्री दुबई से जयपुर आया था। अधिकारियों ने गिरफ्तार यात्री को कोर्ट के सामने पेश किया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
गोल्ड को टाॅर्च में छिपाकर लाया था आरोपी
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया। गोल्ड के संबंध में उससे पूछताछ की गई। लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री के सामान की जांच की तो चैकिंग के दौरान बैग में एक टाॅर्च मिली। जिसमें 583 ग्राम गोल्ड मिला। जिसे कस्टम विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।
शेखावटी का रहने वाला है आरोपी यात्री
टीम के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में उसने सोने की तस्करी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को शेखावटी निवासी बताया है। रिकाॅर्ड के अनुसार वह पहले भी कई बार विदेश यात्राएं कर चुका है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines