Rajasthan News: सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले में विभिन्न महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण किया। लाभर्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये।
मंत्री आंजना ने निंबाहेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बड़ोली माधोसिंह में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। आंजना ने लाभार्थियों से रूबरू होकर उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोगों में जबरदस्त उत्साह
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ तुरंत दिलवाना है। राज्य सरकार हर तरह से आम आदमी को राहत प्रदान करने का प्रयास कर रही है। महंगाई राहत कैम्पों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
इसी क्रम में धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के आंवलहेड़ा में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, 100 यूनिट निशुल्क बिजली, कामधेनु बीमा योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, 2000 यूनिट कृषि बिल छूट, 500 रुपए में गैस सिलेंडर सहित सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गरीबों एवं ग्रामीण कृषकों के लिए ये योजनाएं बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जाड़ावत ने जब लाभार्थियों को योजनाओं में लाभ के गारंटी कार्ड सौंपे तो कई लाभार्थी खुशी से भावविभोर हो उठे।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines