Rajasthan News: राज्य में आंशिक नहरबंदी पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल के आग्रह पर 21 अप्रेल को पंजाब के मुख्य सचिव से बात की थी। इसके बाद पंजाब ने आंशिक नहरबंदी को पांच दिन बढ़ाकर 29 अप्रेल तक कर दिया है और पूर्ण नहरबंदी में पांच दिन कम कर दिए हैं।
13 दिन तक नहीं मिला पानी
मुख्य अभियंता जोधपुर ने बताया कि आंशिक नहरबंदी के दौरान 26 मार्च से मुख्य नहर को बंद कर सरहिन्द फीडर से 2000 क्यूसेक प्रतिदिन पानी इंदिरा गांधी नहर में प्रवाहित कर पेयजल व्यवस्था जारी रखी जानी थी। लेकिन 26 मार्च को सरहिन्द फीडर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान 26 मार्च से 8 अप्रेल तक 13 दिन पेयजल योजनाओं हेतु प्रतिदिन 2000 क्यूसेक पानी नहीं मिलने से इंदिरा गांधी मुख्य नहर एवं वितरिकाओं में की गई पोंडिंग का पानी उपयोग में लेना पड़ा।
और पढ़िए – Rajasthan News: निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार कर रहे सरकार के वेलनेस सेंटर
विभागीय डिग्गियों में पोंडिंग की कमी पूरी हो सकेगी
इससे पोंडिंग में 10 से 80 प्रतिशत की कमी हो गई और गंगानगर, बीकानेर एवं जैसलमेर की वितरिकाओं में सर्वाधिक कमी रही। विभागीय डिग्गियों के भंडारण में भी 10 से 20 प्रतिशत की कमी आई। पंजाब सरकार द्वारा आंशिक नहरबंदी बढ़ाने (26 मार्च से 29 अप्रेल) एवं पूर्ण नहरबंदी में पांच दिन कम करने (30 अप्रेल से 24 मई) से उसकी भरपाई हो जाएगी। साथ ही, वितरिकाओं एवं विभागीय डिग्गियों में पोंडिंग की कमी पूरी हो सकेगी।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एमडी जल जीवन मिशन अविचल चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव राम प्रकाश, मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन) आर. के. मीना, मुख्य अभियंता दिलीप गौड, मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना) दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता (प्रशासन) राकेश लुहाड़िया, मुख्य अभियंता (जोधपुर) नीरज माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (शहरी) अमिताभ शर्मा सहित प्रदेश भर के पीएचईडी रीजन एवं प्रोजेक्ट्स से जुड़े अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता शामिल हुए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines