CM Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत से मंगलवार को पाली से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नए जिलों एवं संभाग के गठन तथा प्रदेश की जनता को महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए आयोजित कैंपों के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री आवास पर प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि लम्बे अरसे से नए जिले तथा संभाग बनाने की मांग हो रही थी। राज्य सरकार द्वारा 19 नए जिले तथा 3 संभाग बनाने से जनता में खुशी की लहर है। छोटी प्रशासनिक इकाइयों से विकास में सुगमता होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी।
मारवाड़ का होगा चहुंमुखी विकास
गहलोत ने कहा कि पाली को संभाग बनाने से मारवाड़ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत बनने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा भाग जोधपुर,पाली,मारवाड से गुजरेगा। इससे क्षेत्र में निवेश, रोजगाार तथा नियोजित नगरीय विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के जनकल्याणकारी बजट की चर्चा देशभर में हो रही है। बजट में किसानए युवाए विद्यार्थी सहित सभी वर्गों को राहत प्रदान की गई है।
प्रदेश की जनता को मिल रही है महंगाई से राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है।
साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क ईलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन का संबल मिलेगा।
कामधेनु योजना का पशुपालकों को मिल रहा लाभ
गहलोत ने कहा कि पशुपालकों को लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को हर माह निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे।
राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की बेहतरीन योजनाओं की पूरे देश में चर्चा हो रही है। शिक्षा व स्वास्थ्य राज्य सरकार की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि बड़ौदा महाराज ने एक युवा को विदेश में पढ़ने के लिए भेजा और वो डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व बनकर लौटे।
राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत 500 बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है। विदेश में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने से इन बच्चों की प्रतिभा में और निखार आएगा तथा ये बच्चे भी देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ये नेता रहें मौजूद
इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक महादेव सिंह खण्डेला, हीराराम मेघवाल, खुशवीर सिंह, मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
55 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines