हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan News: मानहानि मामले में वीसी के जरिए पेश हुए सीएम, जानें सुनवाई के दौरान गहलोत ने क्या कहा?

विज्ञापन

Rajasthan News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा किए मानहानि मामले में सीएम गहलोत आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीसी के जरिए पेश हुए। सीएम गहलोत को सेशन कोर्ट ने वीसी के जरिए पेश होने और बेल बाॅन्ड भरने की छूट दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। सीएम को व्यक्तिगत पेशी में छूट के लिए सेशन कोर्ट के आॅर्डर लाने होंगे। सेशन कोर्ट में 19 अगस्त को इस मामले की सुनवाई होगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संजीवनी घोटाले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले में सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा किया था। जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 जुलाई को सीएम को समन जारी किया था। सीएम ने इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिली थी। उन्हें सिर्फ पेश होने की छूट मिली थी।

सीएम बोले- एसओजी ने जो बताया वही कहा

सेशन कोर्ट में 1 अगस्त को सुनवाई के दौरान सीएम ने बताया कि वह सीएम होने के साथ गृह विभाग के मुखिया भी हैं। गृहमंत्री होने के नाते एसओजी उन्हें रिपोर्ट करती हैं। उन्होंने बताया कि एसओजी ने उन्हें जो जानकारी दी वहीं जानकारी उन्होंने मीडिया से साझा की। वहीं शेखावत के वकीलों ने बताया कि हमारा किसी भी शिकायत में नाम नहीं था।

विज्ञापन

यह कहा था सीएम ने

बता दें कि 5 महीने पहले जोधपुर में हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व उनका परिवार भी शामिल था। पुरा घोटाला कागजों पर है। उनके इस बयान के बाद शेखावत ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया था। इस पर सीएम गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह के मानहानि केस का स्वागत है। कम से कम इस बहाने केस तो आगे बढ़ेगा। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें मंत्री को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।

ये भी देखेंः

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola