Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेशवासी न केवल लाभ ले रहे हैं बल्कि उनका लगातार योजना और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।
लाभान्विताें के अनुभव और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में आमजन योजना से जुड़कर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।
और पढ़िए – Rajasthan News: निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार कर रहे सरकार के वेलनेस सेंटर
बड़ी संख्या में चिरंजीवी बीमा योजना से जुड़ रहे लोग
श्रीगंगानगर की तीन ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत परिवारों का पंजीयन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में हुआ है। कलक्टर सौरभ स्वामी के नेतृत्व में रायसिंह नगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भादवांवाला, 30 पीएसए और श्रीविजयनगर पंचायत समिति की 50 जीबी ग्राम पंचायतें चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई हैं।
इस संबंध में जिला कलक्टर ने बताया कि रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भादवावाला की कुल जनसंख्या 2481 है और परिवारों की संख्या 675 है। इसमें से 282 परिवार राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा एनएफएस योजना में लाभ उठा रहें हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से वंचित 393 परिवारों में से 19 मृतक, 9 पलायन एवं तीन सरकारी कार्मिक हैं।
इसी तरह ग्राम पंचायत 30 पीएसए की कुल जनसंख्या 1839 और परिवारों की संख्या 631 है। इसमें से 314 परिवार एनएफएस, योजना में लाभान्वित हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से वंचित 317 परिवारों में से 14 मृतक, 5 पलायन एवं 10 सरकारी कार्मिक हैं।
लोगों ने शिविरों का उठाया लाभ
श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 50 जीबी की कुल जनसंख्या 2650 और परिवारों की संख्या 588 है। इसमें से 461 परिवार एनएफएसए योजना में लाभान्वित हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से वंचित 117 परिवारों में से 3 मृतक, 21 पलायन एवं 7 सरकारी कार्मिक हैं। तीनों ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिविरों के दौरान वंचित परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से जोड़ते हुए लाभान्वित किया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines