Rajasthan News: प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य देने और इलाज के दौरान खर्च होने वाली राशि से छुटकारा दिलाने हेतु राज्य सरकार की चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना वरदान साबित हो रही है।
दीवार ढहने से सिर में आई चोट
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर उपखंड निवासी रज्जाक खां मिरासी के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनके परिवार के एकमात्र कमाने वाले रज्जाक खां मजदूरी करते हुए दीवार ढहने से उसके नीचे आ गए हैं। रज्जाक खान के माता-पिता, पत्नी और बेटा मायूस हो गए तथा अफरा तफरी में उनका बेटा जब दुर्घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने देखा कि रज्जाक खां दीवार के नीचे आ गया है, जिससे उनके सिर में भारी चोट आई है।
उसे तुरंत उन्हें नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर से बताया कि रज्जाक खां के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उनके इलाज पर काफी खर्च आएगा। जरूरतमंद परिवार के रज्जाक खां का परिजनों ने उन्हें बीकानेर के एक आधुनिक संसाधनयुक्त अस्पताल में भर्ती करवाया।
5 दिन तक कौमा में रहे रज्जाक
हॉस्पिटल में 5 दिन तक कौमा में रहने के बाद रज्जाक खां का ऑपरेशन सफल रहा। रज्जाक खां को 5 दिन के बाद होश आया और उसकी जिंदगी बच गई। उनके परिवार वालों को उन्हें स्वस्थ देखकर तसल्ली प्राप्त हुई। डॉक्टर ने उन्हें आकर बताया कि आपके बेटे का इलाज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत किया गया है, जिसकी वजह से उन्हें एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। ऐसा सुनकर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
सीएम को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस जनकल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की वजह से उनके बच्चों पर जो कर्ज का भार आने वाला था, वह उनसे मुक्त हो गए हैं तथा मुख्यमंत्री जी की वजह से आज उनके परिवार के भरण पोषण करने वाले व्यक्ति की जान बच सकी। रज्जाक की मां ने कहा कि मेरे बेटे को नया जीवन देने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दीर्घायु हो।
संयोगवश सीएम से हुई मुलाकात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रावतसर के महंगाई राहत कैंप के दौरे के दोरान संयोगवश रज्जाक खां भी योजनाओं में पंजीकरण करवाने आए हुए थे। मुख्यमंत्री लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे तभी रज्जाक खां ने अपनी आपबीती मुख्यमंत्री को बताई तो वे भी स्तब्ध रह गए।
रज्जाक खां ने बताया कि अगर उसका मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण नहीं हुआ होता तो प्राइवेट अस्पताल में उनका ऑपरेशन में 8 लाख रुपए से अधिक का खर्च आता लेकिन अब उसका एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है।
सीएम के कारण मिला नया जीवन
रज्जाक खां का कहना है कि आज वह मुख्यमंत्री गहलोत जी की वजह से ही जिंदा है और परिवार के बीच खुश है। इसके बाद भादरा के मलखेड़ा गांव में जब मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब भी उन्होंने रज्जाक खां का जिक्र किया और कहा कि चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines