Rajasthan News: अजमेर स्थित राजस्थान केंद्रीय विवि की छात्रा ने बुधवार रात को हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के साथ विवि के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मृतक छात्रा फुन्स्टाॅग डोल्मा (28) विवि से सोशलवर्क में पीएचडी कर रही थी। जानकारी के बाद विवि प्रशासन ने छात्रा को फंदे से उतारकर विवि की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कैंपस के ही हाॅस्टल बी-1 में रहती थी। अन्य छात्रों के साथ उसने भी रात में खाना खाया था। इसके बाद अपने हाॅस्टल रूम में चली गई। साथ की छात्राओं ने जब उसे फंदे से लटकता हुआ देखा तो इसकी सूचना वार्डन को दी। इसके बाद विवि के कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारकर विवि की डिस्पेंसरी लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशनगढ़ के सरकारी हाॅस्पिटल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ छात्र
इधर सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद गुस्साएं स्टूडेंट रात में धरने पर बैठ गए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। बांदरसिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि हाॅस्पिटल की ओर से सूचना मिली है। पुलिस रात को अस्पताल पहुंची। बाॅडी को मोर्चरी में रखवाकर मृतक छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अब तक किसी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।
ये भी देखेंः
अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines