Rajasthan News: दौसा के महंगाई राहत कैंप में ‘पत्नी दिलवाने’ के चर्चित प्रकरण का सोमवार को निस्तारण हो गया। तहसीलदार ने कहा कि घरवाली उपलब्ध कराना संभव नहीं है। बता दें कि रविवार को दौसा के गांगदवाड़ी में आयोजित राहत शिविर में 40 वर्षीय कल्लू महावर ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देते हुए पत्नी उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर तहसीलदार ने मामले को अति आवश्यक बताते हुए शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए थे।
पटवारी ने लिखा संयुक्त टीम बनाई जाए
तहसीलदार के आदेश के बाद पटवारी ने मामले का निस्तारण करते हुए तहसीलदार को लिखा कि ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी और सरपंच की संयुक्त टीम बनाई जाए। ताकि आवेदक को समय पर पत्नी उपलब्ध कराई जा सकें। इधर मामले के सामने आने के बाद कल्लू के घर पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। कल्लू ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के पास रहता है। पंचायत और गांव के बाजारों में सफाई करने से जो पैसे मिलते हैं, उनसे जीवनयापन करता है।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गांगदवाड़ी में आयोजित शिविर में 40 वर्षीय कल्लू महावर ने प्रार्थना पत्र दिया था कि मुझे घरवाली उपलब्ध कराने का कष्ट करें। कल्लू ने बताया कि प्रार्थना पत्र के अनुरूप 30 से 40 साल की पतली, गोरी और सभी कार्य में अग्रणी महिला मिले तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। इस पर तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने हल्का पटवारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines