हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: बांसवाड़ा में भैरव धाम के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 घायल

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा में भैरव धाम के दर्शन कर लौट रहे परिवार की पिकअप गाड़ी पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल परिवार आंबापुरा थाना क्षेत्र के अन्नपुरा गांव के रहने वाले है।

हादसे में 2 लोगों की मौत

सूचना के मुताबिक अन्नपुरा गांव का रहने वाला परिवार आनंदपुरी क्षेत्र में स्थित भैरव मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी क्रम में जब वे वहां से वापस लौट रहे थे तब यह हादसा हो गया। हादसे में मोहन पुत्र लक्ष्मण और निलेश पुत्र कोदरलाल की मौत हो गई। वहीं 8 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर उपखंड के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली।

ये लोग हुए घायल

बताया जा रहा है पिकअप के पलटने से यह हादसा हुआ है। हादसे में गणेश पुत्र रणछोड़ निवासी अन्नपुरा, प्रवीण पुत्र लक्ष्मण निवासी अन्न्पुरा, मांगू पुत्र थावरा निवासी अन्नपुरा, मुंशी पुत्र जोरहिंग निवासी मेदिया, पारस पुत्र मोहन निवासी घोड़ा, आशीष पुत्र रामचंद्र निवासी अन्नपुरा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उदयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola