Rajasthan News: वैष्णो देवी से लौट रहे जयपुर के यात्रियों की बस जम्मू में पलटी, 1 की मौत, 23 घायल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: जम्मू कश्मीर के कटरा में रविवार देर रात वैष्णो देवी दर्शन करके लौट रहे जयपुर के यात्रियों की बस पलट गई। हादसे में 1 की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी देते हुए जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सभी यात्री दर्शन करके लौट रहे थे। घायलों में अधिकांश लोग जयपुर के रहने वाले थे। घायलों को कटरा और दानसाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि बस का चालक मोड़ पर बस को काबू नहीं कर पाया। इस कारण बस हादसे का शिकार हो गई।
सरोज पत्नी हेमचंद, दिव्यांशु कुमावत पुत्र महेंद्र सिंह कुमावत, दीपा कुमावत पत्नी कमल, सुशीला पत्नी मनोज, सांविका पुत्र कमल, मोहन पुत्र रामेश्वर प्रसाद, नीतीश कुमावत पुत्र विनोद कुमावत, विक्रम पुत्र महेंद्र सिंह, मयंक पुत्र भगवान साई, विकास सूर्यबनी पुत्र हेमंत साई, लोकेश कुमार, संगीता कुमावत पुत्री मनोज, अंजू कुमावत पत्नी गगन कुमावत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: