Rajasthan News: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर में बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश बीजेपी गुरुवार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश के 1 करोड़ परिवारों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगी। बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने अजमेर में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पिछले 9 वर्षाें में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्याें का जिक्र किया था।
क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री
पार्टी की मानें तो मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर किए जाने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह अभियान लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा स्तर के कार्यक्रम 1 से 22 जून तक चलेंगे। इस दौरान होने वाले जनसंपर्क अभियान में केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। ये मंत्री उस क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो बड़े स्तर पर वोटर्स को प्रभावित करते हैं।
1 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी पार्टी
एक माह तक चलने वाले इस अभियान में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन होंगे। इस सबके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद पार्टी 25 से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। पार्टी ने इस दौरान करीब 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे पीएम मोदी का संदेश
पार्टी की मानें तो महाजनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता पीएम मोदी के संदेश पत्र को घर-घर पहुंचाएंगे। संदेश पत्र में पीएम मोदी का एक काॅमन मैसेज लिखा होगा। संदेश पत्र में लिखा होगा कि मोदी सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित है। पीएम मोदी के कारण देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है। सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए देश के सभी प्रमुख स्थानों का किया जा रहा है। आधारभूत संरचना मजबूत कर नए भारत के सपने को साकार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
52 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines