Rajasthan News: रामगंजमंडी से बीजेपी विधायक मदन दिलावर का फोन ट्रेन के एसी कोच से 11 मई को किसी चोर ने चोरी कर लिया। इसके बाद जब विधायक ने अपने नंबर पर फोन किया तो चोर ने विधायक से मोबाइल के बदले 25 हजार की डिंमाड कर डाली। इसके बाद विधायक ने इस मामले की जानकारी जीआरपी को दी। हालांकि पुलिस उनका मोबाइल बरामद कर चुकी है।
एसी कोच से गायब हुए मोबाइल
विधायक ने बताया कि 11 मई को वे कोटा जाने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन से हिसाब एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सवार हुए। वह ट्रेन के कोच नंबर 1 वन की 13 नंबर सीट पर सवार थे। विधायक के अनुसार उनके फोन उनके गनमैन के पास थे जो उन्होंने सीट के बीच बने रैक पर रख दिए थे। जब ट्रेन कोटा पहुंची तो देखा कि उनके फोन गायब थे।
25 हजार रुपए दो और मोबाइल ले जाओ
विधायक ने बार-बार उन नंबरों पर फोन किए लेकिन फोन बंद मिले। अगले दिन विधायक के पास बनवारी लाल मीणा नाम से एक फोन आया उसने अपने आपको निवासी पीलोद सवाई माधोपुर का बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर मोबाइल वापस चाहिए तो 25 हजार रुपए दो और मोबाइल ले जाओ। हालांकि बाद में चोर ने मिलने से मना कर दिया। विधायक के गनमैन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने मोबाइल किया बरामद
इधर विधायक दिलावर का आरोप है कि जब उन्होंने अपने लोगों से इस आदमी के बारे में पता करवाया तो पता चला कि वह कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। दिलावर का कहना है कि हो सकता है इसके पीछे कोई साजिश हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मोबाइल बरामद कर चुकी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines