Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में रामनवमी के जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से झुलस गए। घटना सुल्तानपुर कस्बे के कोटडादीप गांव में हुई। हादसा उस समय हुआ जब अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे।
जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 5 बजे की है। अखाड़े में शमिल युवक जुलूस के दौरान करतब दिखा रहे थे उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया। चक्र उतारते समय 7 युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर हाॅस्पिटल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति को मृत घोषित कर दिया।
3 घायल कोटा रेफर
हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है। एक का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मकानों के 4 से 5 फीट ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके तार झूल रहे हैं। जिसके कारण यह हादसा हो गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines