के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहें हैं। इस मौके पर सरकार 17 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 12 दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सूत्रों की मानें तो 16 दिसंबर को जयपुर के अल्बर्ट हाल पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक इन 12 दिनों में गहलोत सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में किए विकासकार्यों का लेखा-जोखा पेश करेगा। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने 14 विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे योजनाओं का एक प्रजेंटेशन तैयार कर लें। जिसमें प्रमुख रूप से स्कूल शिक्षा, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पर्यटन विभाग को निर्देश दिया है।
यह कार्यक्रम होंगे
- 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे जवाहर कला केंद्र, जयपुर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ। साथ ही सुजस एप की लॉन्चिंग होगी। फिर प्रचार सामग्री और पुस्तिकाओं का अनावरण होगा। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और लंच का आयोजन किया गया है।
- 18 दिसंबर से सिकंदरा जिला दौसा में सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ।
- 19 दिसंबर से 26 दिसंबर 2022 तक स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल स्टेट राजस्थान, राजस्थान सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि विषयों पर निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- 22, 23 और 24 दिसंबर, 2022 समस्त जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
- 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक समस्त ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा
कुछ मुख्य उपल्ब्धियां
जन घोषणा पत्र को किया नीतिगत
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किए गए अपने चुनावी वादों की घोषणा पत्र को नीती दस्तावेज घोषित कर उन्हें पूरे करने की दिशा में काम कर दिया।
बेहतरीन कोरोना प्रबंधन
कोरोना के प्रबंधन में राजस्थान मॉडल स्टेट रहा है जिसकी दुनियाभर में सराहना हुई है राजस्थान पहला राज्य रहा जिसने निकटवर्ती राज्यों के लोगों का भी मुफ्त इलाज किया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां पर राज्य के तमाम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के जरिए 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
किसानों के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं
सरकार ने किसानों के लिए पांच साल तक बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
30 मेडिकल कॉलेज
राजस्थान में 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इसकी प्रक्रिया जारी है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
15 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines