Rajasthan News: 17 दिसंबर को अशोक गहलोत सरकार के 4 साल पूरे, 12 दिन होंगे यह कार्यक्रम
Edited By Amit Kasana

अशोक गहलेात सरकार के चार साल पूरे
Edited By Amit Kasana

अशोक गहलेात सरकार के चार साल पूरे
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहें हैं। इस मौके पर सरकार 17 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 12 दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सूत्रों की मानें तो 16 दिसंबर को जयपुर के अल्बर्ट हाल पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक इन 12 दिनों में गहलोत सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में किए विकासकार्यों का लेखा-जोखा पेश करेगा। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने 14 विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे योजनाओं का एक प्रजेंटेशन तैयार कर लें। जिसमें प्रमुख रूप से स्कूल शिक्षा, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पर्यटन विभाग को निर्देश दिया है।
जन घोषणा पत्र को किया नीतिगत
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किए गए अपने चुनावी वादों की घोषणा पत्र को नीती दस्तावेज घोषित कर उन्हें पूरे करने की दिशा में काम कर दिया।
बेहतरीन कोरोना प्रबंधन
कोरोना के प्रबंधन में राजस्थान मॉडल स्टेट रहा है जिसकी दुनियाभर में सराहना हुई है राजस्थान पहला राज्य रहा जिसने निकटवर्ती राज्यों के लोगों का भी मुफ्त इलाज किया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां पर राज्य के तमाम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के जरिए 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
किसानों के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं
सरकार ने किसानों के लिए पांच साल तक बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
30 मेडिकल कॉलेज
राजस्थान में 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इसकी प्रक्रिया जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: