Rajasthan News: कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत अब दुधारू गौवंश के साथ दुधारू भैंस का भी बीमा किया जायेगा। यह बीमा निशुल्क किया जाएगा।
वहीं पशुपालकों के कल्याण को सर्वाेपरि रखते हुए बीमा प्रीमियम की राशि का भार अब राज्य सरकार द्वारा वहन करने का बीड़ा उठाया गया है। जिससे अब पशुपालक बढ़ती महंगाई से राहत के साथ उन्नत पशुपालन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बीमा योजना सम्पूर्ण देश में अनूठी योजना है एवं पशु बीमा के क्षेत्र में यह योजना देश में सबसे बड़ी योजना साबित होगी।
अब पशुपालक निश्चिन्त होकर करेंगे पशुपालन
कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर राज्य में अन्य वर्गों के साथ पशुओं एवं पशुपालकों के हितों के लिए नित नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दिए जा रहे प्रति दुधारू पशु 40 हजार रूपए तक का बीमा निशुल्क होने से पशुपालकों पर किसी भी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।
दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है प्रदेश
पशुपालकों को पशुपालन में बढ़ती महंगाई से राहत के साथ सहूलियत मिल पायेगी। वहीं बीमा के तहत दुधारू गौवंश के साथ दुधारू भैंस को शामिल करने से अब पशुपालक निश्चिंत होकर उन्नत पशुधन के साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान दे सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य दुग्ध उत्पादन में राजस्थान देश में सर्वोच्च स्थान पर है इस योजना के सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होने से अब राज्य में पशुपालन के क्षेत्र में विकास के नित नए द्वार खुल सकेंगे।
सीएम की पशुपालकों के कल्याण के प्रति सोच हुई साकार
कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में पशुओं एवं पशुपालकों के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाएं ऐतिहासिक है।
कैंपों में 14 लाख से ज्यादा पशुपालकों ने कराया पंजीयन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के दौरान दुधारू गौवंश के साथ दुधारू भैंस को मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में शामिल करने की घोषणा की गई थी।
वहीं महंगाई राहत कैंप में पशुपालक बड़ी संख्या में महंगाई से राहत के लिए प्रमुख 10 योजनाओं में पंजीयन के लिए पहुंच रहे है, वहीं अब तक 14 लाख 94 हजार 799 परिवारों का मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पंजीयन हो चुका है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines