हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: योजना भवन में करोड़ों की नकदी मामले में ACB ने दर्ज की FIR, आरोपी सिस्टम एनालिस्ट गिरफ्तार

विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर स्थित योजना भवन में करोड़ों की नकदी और सोना मिलने के मामले में शनिवार को एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए DOIT के सिस्टम एनालिस्ट वेद प्रकाश यादव को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सिस्टम एनालिस्ट को एसीबी को सौंप दिया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

उल्लेखनीय है कि योजना भवन की बंद पड़ी अलमारी से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद प्रदेश में हड़ंकप मचा हुआ है। शनिवार को जयपुर पुलिस की एक टीम ने एसीबी मुख्यालय पहुंच पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी का एक सीसीटीवी वीडियो भी एसीबी को दिया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ड्यूटी पूरी होने के बाद बैग लेकर बेसमेंट गया और अलमारी का ताला खोलकर पैसों से भरा सूटकेस अंदर रख रहा था।

विज्ञापन

सीसीटीवी खरीद मामले में ली थी रिश्वत

जयपुर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद खुलासा करते हुए बताया कि अलमारी से मिले करोड़ो रुपयो की नकदी और सोना सीसीटीवी कैमरे खरीदने के मामले में ली गई थी। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि वेद प्रकाश यादव को हिरासत में लिया। जिससे बाद में पूछताछ हुई तो मामला साफ हो गया। इसके लिए पुलिस ने विभाग के 50 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola