Rajasthan News: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। मंगलवार को जयपुर में सात सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
दोपहर 12 बजे आतिश मार्केट में छात्र शक्ति मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच करने लगे। इस दौरान सीएम हाउस कूच रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवेक विहार मेट्रो स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए – Rajasthan News: पायलट के समर्थन में उतरे मंत्री प्रताप सिंह, कहा- ‘पायलट जनता की आवाज उठा रहे यह उनका हक’
https://twitter.com/ABVPVoice/status/1638196127450435585?cxt=HHwWgsDUkdmshbwtAAAA
ये हैं प्रमुख मांगें
- राजस्थान में पेपरलीक रोकथाम के लिए कड़े कानून को लागू किया जाए। इसके साथ ही पेपरलीक प्रकरण की सीबीआई जांच हो।
- यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं का भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
और पढ़िए – AIIMS Bhopal: भोपाल एम्स के डॉक्टरों का कमाल, 540 मिनट के ऑपरेशन के बाद बनाई महिला की नई आहार नली
- राजस्थान के सरकारी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में लेक्चरर के खाली पदों पर भर्ती जल्द से जल्द की जाए।
- प्रदेश में महिला उत्पीड़न, संगठित अपराध, साइबर क्राइम, भूमाफिया का बढ़ता ग्राफ बेहद चिंताजनक है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- वीरांगनाओं की विभिन्न मांगों का उचित समाधान निकाला जाए। स्कूल और कॉलेज में लड़कियों की एजुकेशन फ्री की जाए। इसके साथ ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। राजस्थानी भाषा को मान्यता दी जाए।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
16 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines