चित्तौड़गढ़ से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक से 21 लाख 48 हजार रूपये जब्त किए है। पुलिस ने बताया कि कार चालक संदिग्ध रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने कराई नाकाबंदी
चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शनिवार को थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के निर्देश पर सावा चौकी इंचार्ज शीतल गुर्जर मय जाप्ता द्वारा सांड रोड तिराहे पर नाकाबन्दी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार आई, जिसको रुकवा कर चैक किया तो चालक के सीट पर एक व्यक्ति व पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी।
चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के गोकुल दास कम्पाउण्ड, इन्दौर पुलिस थाना प्रदेशीपुरा इन्दौर निवासी 37 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा बताया। जिसके साथ एक महिला बैठी हुई थी।
पुलिस ने जब्त की रकम
कार में कोई संदिग्ध वस्तु की संभावना पर कार की चेकिंग की गई तो कार के पीछे डिक्की में एक कपड़े के थेले के अन्दर 100, 200, 500 और 2000 रूपये के नोटों की गड्डियां मिली। जिसके बारे में चालक से पूछने पर इन रुपयों के बारे में संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाने पर रकम जब्त की गई।
इसमें 100 रूपये के 200 नोट, 200 रूपये के 50 नोट, 500 रूपये के 3868 नोट तथा 2000 रूपये के 92 नोट होकर कुल राशि 21 लाख 48 हजार रुपये हुई।
संबंधित खबरें
12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 hr agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
13 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
14 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
15 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines