Rajasthan News: झालावाड़ मेडिकल काॅलेज के 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, 1 की हालत गंभीर
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: झालावाड़ मेडिकल काॅलेज के 2 छात्रों की बुधवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र बुधवार रात खाना खाने एक ढाबे पर गए थे। जहां से वापस लौटते वक्त अंधेरे में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रशांत पुत्र सतवीर सिंह निवासी हनुमानगढ़ और प्रवीण पुत्र अजय सिंह राजपूत निवासी चूरू को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं विमल पुत्र सज्जन सिंह जाट निवासी झुंझुनूं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। काॅलेज से मिली जानकारी के अनुसार तीनों 2021 बैच के स्टूडेंट हैं और सेकंड ईयर में थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: