राजस्थान नगर निकाय चुनाव मतगणना जारी है और 309 निकायों में 10167 वार्डों के नतीजे आने हैं. वहीं दोपहर एक बजे तक 9840 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं. 4067 वार्डों पर BJP और 3420 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं 2353 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते. प्रदेशभर में 2 चरणों में 9-11 सितंबर को में मतदान हुए थे. पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज में 147 निकायों में 71.69 फीसदी वोटिंग हुई थी. दोनों फेज मिला कर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई. 77 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें 37 महिलाएं हैं. बाकी सीटों के लिए मतदान कराया गया था. जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव कराए गए हैं, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं.
भाजपा और कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा
बता दें कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव में एक दूसरे को टक्कर दे रही भाजपा और कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग और बाड़ेबंदी का डर सता रहा था, इसलिए दोनों दलों ने अपने-अपने दावेदारों को जयपुर, अजमेर और पुष्कर में ठहराया हुआ है. आज मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को भी घेरा जाएगा. वहीं आज वार्ड पार्षदों की तस्वीर साफ होने के बाद असली राजनीतिक घमासान शुरू होगा, क्योंकि आगामी 21 सितंबर को मेयर, सभापति, नगरपालिका चेयरमैन के लिए चुनाव होगा. जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस को अपने पार्षदों का जोड़-तोड़ होने का खतरा है.
मंत्री मदन दिलावर के भाई चेयरमैन की रेस में आगे
बारां जिले की अटरू नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 से राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के छोटे भाई कृष्ण मुरारी दिलावर जीत गए हैं. उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और उनकी जीत के साथ ही अटरू नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए सियासी समीकरण गरमा गए हैं. क्योंकि कृष्ण मुरारी दिलावर अटरू नगर पालिका चेयरमैन पद की रेस में सबसे आगे हैं. उन्हें चेयरमैन पद के लिए सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसलिए आज चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके जश्न मनाना शुरू कर दिया.
मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम
बता दें कि निकाय चुनाव मतगणना मोतीलाल कॉलेज में चल रही है, जिसके बाद पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए हैं. निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर रामकरण सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र में अंतिम तैयारियों और टेबल सिस्टम का जायजा लिया. उसके बाद सुबह ठीक 8 बजे से EVM मशीनों के ताले खुले और मतों की गणना शुरू की गई.
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines