राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत होने जा रही है. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा. प्रशासन ने मंगलवार को जानकारी दी कि मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं. पूरे राज्य का चुनाव कुल दो चरण में होगा और नतीजे 14 सितंबर हो आएंगे.
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में बुधवार को जयपुर जिले के 18 नगर निकाय के साथ-साथ राज्य के 162 नगर निकायों में मतदान होगा. मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक होगा. उनखोने जानकारी दी कि पहले चरण में 5,393 पार्षद के पदों के लिए 20 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बुधवार को जिन 162 नगर निकायों में मतदान होने जा रहा है उनमें से चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं.
पहले चरण में चार नगर निगम अलवर, भारतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा शामिल हैं. पहले चरण में कुल 20,623 उम्मीदवार हैं. अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक, 162 नगर निकायों में कुल 7,683 मतदान केंद्र हैं. 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके मतदान करेंगे. जयपुर में 18 नगर निकायों के लिए 565 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी.
जयपुर में जिन-जिन नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें फुलेरा, खेजरोली, वाटिका, चौमूं, बस्सी, बगरु, जमवारामगढ़, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, किशनगढ़-रेनवाल, सांभर, मनोहरपुर, फागी, जोबनेर, कनोता, कालाडेरा शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं एवं सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों का जिम्मा मंगलवार को संभालेंगे.
राज्य के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव के लिए दो चरण में चुनाव होगा. पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा एवं दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा तथा परिणाम 14 सितंबर को आएगा.
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
20 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines