Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा शुरू किया गया मां-बाड़ी केन्द्र आज प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा संग पोषण और स्वास्थ्य का सौगात दे रहा है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ अब तक प्रदेश के 82 हजार से अधिक बच्चों को मिल रहा है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि गहलोत सरकार की मां-बाड़ी केन्द्र योजना राज्य के गरीब तबके को लोगों के वरदान साबित हो रहा है। दरअसल, इस योजना के तहत राज्य के जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर और किसान परिवारों के बच्चों को सरकार की तरफ से अच्छी शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य व्यावस्था मिल रही है। जिससे अब इन बच्चों के माता-पिता निश्चित होकर अपना रोजगार कमा रहा है।
घर के पास ही शिक्षित हो रहे बच्चे
मालूम हो कि मां-बाड़ी केन्द्रों का संचालन राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये ‘स्वच्छता ,जल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य स्थानीय परियोजना’ के तहत किया जा रहा है। जहां पहले जनजातीय इलाकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अपने घर और इलाकों से दूर स्कूलों में जाना पड़ता था। अब उन्हें ये शिक्षा मां-बाड़ी केन्द्र में प्राथमिक स्तर मिल रही है।
सीएम गहलोत का फाइनेंशियल प्लान, बोले- जनता के सहयोग से आएगा राज्य की इकोनॉमी में बूम
राज्य में कुल कितने मां -बाड़ी केन्द्र
राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस समय राज्य में कुल 2 हजार 838 मां -बाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं। जिसमें 82 हजार से अधिक बच्चें राज्य सरकार की तरफ से बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य प्राप्त कर रहे हैं।
मां -बाड़ी केन्द्र के लाभ
मां बाड़ी केन्द्रों में नर्सरी से लेकर कक्षा चार तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा की सुविधा के साथ पोषण से भरपूर भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को पाठ्य की किताबें, स्लेट, पेन्सिल, रबर, स्कूल-बैग आदि नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है। इसके अलावा बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, टाई, बेल्ट और सर्दियों के लिए स्वेटर भी नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
20 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
22 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines