Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में राजस्थान की एक विधायक फंस गई हैं. राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन को बताया कि डॉ. ऋतु बनावत नेपाल गई थीं और वे वहां हिंसा के बीच फंस गई हैं. स्पीकर ने सरकार से उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की है. ऋतु बनावत भरतपुर की बयाना-रूपवास सीट से विधायक हैं.
विधानसभा स्पीकर ने दी जानकारी
देवनानी ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में कई विधानसभा क्षेत्रों के लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि काठमांडू में उदयपुर ग्रामीण, निवाई के साथ ही कई विधानसभा क्षेत्रों से कुछ लोग नेपाल गए थे. वे वर्तमान स्थिति में फंस गए हैं. अपने यहां की विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी नेपाल में फंस गई हैं. स्पीकर ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि उन्हें और राजस्थान के लोगों को सकुशल वापस लाया जाए.
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई हैं विधायक
जानकारी के अनुसार, विधायक परिवार के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, लेकिन नेपाल में हिंसा के बाद यात्रा पर असर पड़ा और वे वहां फंस गईं. बनावत के साथ 98 लोग यात्रा पर गए थे. फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि उन्हें लेकर चिंता बनी हुई है. राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Gen-Z की नई नेता सुशीला कार्की, जो नेपाल में अस्थाई सरकार का कर सकती हैं नेतृत्व
नेपाल-चीन सीमा के पास फंसीं
विधायक ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि वे अपने परिवार और साथियों के साथ फिलहाल नेपाल-चीन सीमा के पास हैं. वर्तमान हालात खराब हैं, इसलिए उन्हें यहीं रुकना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विधायक से बात की है. बता दें कि पिछले साल ऋतु बनावत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी. जब उनका एक डीपफेक अश्लील वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया. विधायक ने भरतपुर एसपी से इसकी शिकायत की थी.
ये भी पढ़ें: नेपाल हिंसा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, जल्द शांति बहाली की जताई उम्मीद
अभी क्या हैं नेपाल के हाल?
नेपाल की हिंसा में कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं. नेपाल में फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है. जेन-जी ने अस्थायी सरकार के लिए पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना नेता चुना है.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines