नेपाल में फंसीं राजस्थान की विधायक, विधानसभा स्पीकर ने की सकुशल वापस लाने की अपील

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जेन-जी का प्राेटेस्ट चल रहा है। फिलहाल थोड़ी शांति दिख रही है। सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन वर्तमान स्थितियों के चलते कई टूरिस्ट वहां फंस गए हैं। इसी में राजस्थान की विधायक ऋतु बनावत भी फंस गई हैं।

Dr Ritu Banawat MLA

विधायक डॉ. ऋतु बनावत। Credit- X

विज्ञापन

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में राजस्थान की एक विधायक फंस गई हैं. राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन को बताया कि डॉ. ऋतु बनावत नेपाल गई थीं और वे वहां हिंसा के बीच फंस गई हैं. स्पीकर ने सरकार से उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की है. ऋतु बनावत भरतपुर की बयाना-रूपवास सीट से विधायक हैं.

विधानसभा स्पीकर ने दी जानकारी

देवनानी ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में कई विधानसभा क्षेत्रों के लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि काठमांडू में उदयपुर ग्रामीण, निवाई के साथ ही कई विधानसभा क्षेत्रों से कुछ लोग नेपाल गए थे. वे वर्तमान स्थिति में फंस गए हैं. अपने यहां की विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी नेपाल में फंस गई हैं. स्पीकर ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि उन्हें और राजस्थान के लोगों को सकुशल वापस लाया जाए.

विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई हैं विधायक

जानकारी के अनुसार, विधायक परिवार के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, लेकिन नेपाल में हिंसा के बाद यात्रा पर असर पड़ा और वे वहां फंस गईं. बनावत के साथ 98 लोग यात्रा पर गए थे. फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि उन्हें लेकर चिंता बनी हुई है. राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

नेपाल-चीन सीमा के पास फंसीं

विधायक ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि वे अपने परिवार और साथियों के साथ फिलहाल नेपाल-चीन सीमा के पास हैं. वर्तमान हालात खराब हैं, इसलिए उन्हें यहीं रुकना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विधायक से बात की है. बता दें कि पिछले साल ऋतु बनावत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी. जब उनका एक डीपफेक अश्लील वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया. विधायक ने भरतपुर एसपी से इसकी शिकायत की थी.

विज्ञापन

अभी क्या हैं नेपाल के हाल?

नेपाल की हिंसा में कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं. नेपाल में फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है. जेन-जी ने अस्थायी सरकार के लिए पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना नेता चुना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ