Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री ममता भूपेश और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। राजेंद्र राठौड़ ने ममता भूपेश की आस्था पर सवाल उठा दिए। इसके जवाब में मंत्री ने जयश्री राम के नारे लगाए। वहीं, उप नेता प्रतिपक्ष और राजस्व मंत्री ने हनुमान चालीसा पढ़ी।
पहले ममता भूपेश ने ही उकसाया
दरअसल, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने राजेंद्र राठौड़ से सांवलियाजी और नाथद्वारा मंदिर के दोनों बिलों पर बोलने के लिए उकसाया। साथ में कहा कि आप जैसे विद्वान व्यक्ति से ही उम्मीद कर सकते हैं कि कम से कम इस पर तो बोलिए। आप तो इस बात को भूल ही गए।
राठौड़ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए जाता हूं। नाथद्वारा भी जाता हूं। मैं आपकी तरह नास्तिक नहीं हूं।
नास्तिक शब्द कार्यवाही से कराया डिलीट
यह सुनते ही मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि इसे डिलीट किया जाना चाहिए। मुझे किस आधार पर नास्तिक बोला। मैं मेहंदीपुर बालाजी का तिलक माथे पर लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कैसे बोला। मैं इनके जैसे दिखावे वाली आस्तिक नहीं हूं। बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही से इस शब्द को हटाने के लिए कहा।
राजेंद्र राठौड़ ने नास्तिक कहने पर ममता भूपेश से माफी मांगी। कहा कि ये हनुमान चालीसा पढ़कर सुना दें, मैं मान जाऊंगा। राजेंद्र राठौड़ ने हनुमान चालीसा की कुछ लाइनें भी पढ़ीं। वहीं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा पढ़ी।
यह भी पढ़ें: REET Admit Card 2023: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी, जानें ड्रेस कोड समेत जरूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
11 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines