हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'प्राण जाय पर वचन ना जाय...' किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा लेकिन मंजूर नहीं

Kirorilal Meena Resign: राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने स्वयं एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। बता दें कि नतीजों के बाद से उनके इस्तीफे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।

विज्ञापन
राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा

Rajasthan Minister Kirorilal Meena Resign: राजस्थान के कृषिमंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ये जानकारी एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि उनकी संगठन और सीएम से कोई नाराजगी नहीं है। जानकारी के अनुसार किरोड़ीलाल ने कुछ दिन पहले सीएम से मुलाकात की थी। उस वक्त ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब उनके इस्तीफे पर फैसला हाईकमान ही करेगा। किरोड़ीलाल ने कहा कि वे दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन किसी कारणवश उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में कहा था कि अगर वे उनकी बताई 7 सीटों पर चुनाव हार जाते हैं तो इस्तीफा दे देंगे। ऐसे में उनकी बताई 7 में 4 पर बीजेपी चुनाव हार गई। इसके बाद उन पर इस्तीफे का दबाव था। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि डाॅक्टर साहब अपनी बात के पक्के आदमी है।

बता दें कि चुनाव के बाद काफी दिनों तक किरोड़ीलाल ने सरकारी गाड़ी का उपयोग करना बंद कर दिया था। इसके अलावा सचिवालय की मीटिंग से भी गायब रहने लगे थे। इसके अलावा सचिवालय की मीटिंग से भी गायब रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने इस्तीफे पर लग रही अटकलों को खत्म करते हुए आॅफिस संभाल लिया था। ऐसे में अब उनका इस्तीफे देने की खबरें आना सभी के लिए किसी अचंभे से कम नहीं है।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान से बड़ी खबर, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा दे सकते हैं इस्तीफा? कहा था- हारे तो छोड़ दूंगा पद

इन 7 सीटों की ली थी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि अब तक 6 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और 1 बार राज्यसभा सांसद रह चुके किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसभा चुनाव नतीजों के 1 दिन पहले बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने दौसा में रोड शो के बाद उन्हें 7 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। अगर 7 में से एक भी सीट हारते हैं तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा। इनमें भरतपुर, धौलपुर-करौली, अलवर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक और बारां-झालावाड़ सीट शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन बनेगा बंगाल में बीजेपी का नया अध्यक्ष, ये दो चेहरे रेस में सबसे आगे, क्या मोदी-शाह RSS की सुनेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें