Man Who Went To Meet His Girlfriend Video Viral: इश्क और जंग में सब जायज होता है। जब कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जाएं और पकड़ जाएं, तो ऐसे में इससे बुरा क्या हो सकता हैं। ऐसा ही एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाता है, उसी दौरान लड़की के घरवालें कमरे में आ जाते है। घरवालों को आता देख लड़का बचने के लिए कूलर के अंदर छिप गया। कूलर में हलचल देख घरवालों ने युवक को कूलर के अंदर से निकाला और उसके साथ हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।
कूलर में छिपा शख्स
गर्लफैंड से मिलना शख्स को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, कि दो महिलाएं आपस में बहस कर रही है। वहीं, एक अन्य शख्स कूलर को खींच रहा है। कूलर में हल्की सी हलचल होती है। कूलर में आदमी बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं की कहासुनी के बीच एक अन्य व्यक्ति ने शख्स को कूलर के अंदर से निकाला। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। और एक अन्य महिला दूसरी महिला को जोर- जोर से डाटने लगी।
यूजर ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया
प्यार में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने कही भी पहुंच जाता है, भले ही ये चाहे जितना रिस्की क्यों न हो। और ऐसे में अगर बॉयफ्रेंड पकड़ में आ जाएं , तो उसका क्या होगा। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों व्यूवर्स इस वीडियों पर आ चुके हैं। लोगों ने इस वीडियों पर तरह-तरह के कमेंट किए, कि इश्क और जंग में सब कुछ जायज है। इसलिए इस शख्स की तारीफ की जानी चाहिए। उससे सीख लेनी चाहिए, जब भी मिलने जाएं और पकड़ा जाएं, तो कूलर में भी छिप सकते है। एक व्यूवर्स ने लिखा कि आप सब लोग बेकार में उस पर शक कर रहे हैं वो तो कूलर ठीक करने आया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines