हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

राजस्थान में तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड, एक साथ लटके मिले शव, वजह सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
Suicide

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर सुसाइड कर लिया। चारों के शव फंदे से लटके मिले हैं।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लाशों को देखकर चीखते हुए बाहर आया लड़का

यह पूरा मामला कोटड़ा इलाके की है। यहां रहने वाले 45 साल के रायसा किनारा स्टोर चलाते थे। मंगलवार सुबह 8 बजे 12 साल का एक लड़का रायसा की दुकान पर पहुंचा। उसने आवाज लगाई तो कोई बाहर नहीं आया। इस पर वह दरवाजा खोलकर भीतर गया तो वहां के दृश्य देखकर वह चीखते हुए बाहर आया। लोगों का कहना है कि संभवत: रायसा ने सोमवार की रात ये घटना की है।

सबसे छोटी बेटी 4 साल की थी

मंगलवार सुबह रायसा के साथ उसके बेटे वाजपई (15 साल), बेटी टिपुरी (12 साल) और किंजल (04 साल) के शव फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस का कहना है कि रायास ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों की हत्या की, फिर उन्हें फांसी पर लटकाया है।

आर्थिक तंगी के चलते तनाव में था पिता

शुरुआती जांच में पता चला है कि चार साल पहले रायास की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने गांव में किराने की एक छोटी सी दुकान खोली। लेकिन वह आर्थिक तंगी के चलते तनाव में रहता था।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कितनी प्रतिशत बेरोजगारी? CM खट्टर ने दिया जवाब, बोले- आंगनबाड़ी-आशा वर्कर्स का वेतन देश में सबसे ज्यादा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें