Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है। देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच नेताओं के तल्ख बयान लगातार वायरल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को बांसवाड़ा में कहा कि कांग्रेस देश की महिलाओं के गहनों को इकट्ठा कर मुस्लिमों में बांटना चाहती हैं। इसके बाद से लगातार विपक्ष के सभी नेता पीएम मोदी पर हमलावर है।
इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री और फायरब्रांड नेता मदन दिलावर ने मंगलवार को कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू किया जाएगा। इसके बाद कोई भी अल्पसंख्यक 4 शादियां नहीं कर पाएगा और 25 बच्चे पैदा करने में भी मुश्किल होगी। इन सभी बयानों के बीच राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी सीपी जोशी का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शोभायात्राओं में पत्थरबाजी होती थी
चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा भी जय श्री राम बोलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं में पत्थरबाजी होती थी। आपके एक वोट से राजस्थान में ये सब कुछ होना बंद हो गया। आने वाली 26 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने वाली पार्टी को जमीन में दफन कर देना है।
सनातन धर्म का बज रहा डंका
सीपी जोशी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कैलाश मानसरोवर से लेकर काशी विश्वनाथ तक और द्वारका से लेकर अबू धाबी तक अब सनातन धर्म का डंका बज रहा है। यह सब कुछ पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद ही संभव हो पाया है। आने वाली 26 तारीख को एक बार कमल के निशान पर बटन दबाकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और उनके हाथ मजबूत करने हैं।
बता दें कि राजस्थान में टोंक-सवाईमाधोपुर, कोटा-बंूदी, बारां-झालावाड़, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर-सिरोही और बांसवाड़ा-डूंगरपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 19 अप्रैल को प्रदेश की 12 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ेंः अजमेर का ‘चौधरी’ कौन? भाजपा के भागीरथ या कांग्रेस के रामचंद्र, जानें किसके हाथ लगेगी बाजी?
ये भी पढ़ेंः गहलोत के लिए नाक की लड़ाई बनी जालौर सीट, क्या वैभव के सामने टिक पाएंगे लुंबाराम चौधरी?
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines