Rajasthan Assembly: मंगलवार को विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। इसी को लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और स्पीकर सीपी जोशी में जमकर तनातनी हुई। इसको लेकर सदन में करीब 20 मिनट तक हगांमा हुआ।
दरअसल, 25 सितंबर को कांग्रेस के 91 विधायकों ने सचिन पायलट को विधायक दल का नेता (Rajasthan Assembly) बनाए जाने के विरोध में विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा दे दिया था। इस मुद्दे को लेकर वे राठौड़ राजस्थान हाईकोर्ट चले गए थे। जिसको लेकर विधानसभा सचिव ने सोमवार को कोर्ट में जवाब प्रस्तुत किया था।
स्पीकर बोले-आपके हिसाब से सदन नहीं चलेगा
विधानसभा कार्यवाही के दौरान जब स्पीकर ने संयम लोढ़ा को बोलने की (Rajasthan Assembly Breach Of Privilege) अनुमति दी तो राठौड़ ने विरोध किया। स्पीकर जोशी ने कहा- आप मेरे अधिकार को चैलेंज नहीं कर सकते। हाउस नियमों से चलता है और आप वरिष्ठ हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके हिसाब से सदन चलाया जाए।
स्पीकर ने विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन नियमों का हवाला दिया। स्पीकर ने कहा कि नियम 157 में विशेषाधिकार हनन का पूरा प्रोसेस दिया हुआ है। इन्हीं नियमों के तहत मैनें संयम लोढ़ा को बोलने की अनुमति दी है।
राठौड़ बोले- 13 फरवरी को इस पर फैसला आने वाला है
राजेंद्र राठौड़ ने कहा- इस पर हमें भी बोलने का मौका मिलना चाहिए। नियम 160 और 161 को भी देखिए। राठौड़ ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया पर नियम काॅट करने की बात कही तो उन्हें स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि मंजूरी नहीं दे सकते। इस पर राठौड़ ने कहा कि आप विशेषाधिकार पर टुकड़ों में फैसला करके क्या साबित करना चाहते हैं? 13 फरवरी को हाईकोर्ट में इस पर फैसला आने वाला है।
स्पीकर बोले- हाफ लिटरेट होने से काम नहीं चलता
राजेंद्र राठौड़ ने जब नियमों का हवाला दिया तो स्पीकर जोशी ने कहा- मैं अनपढ़ नहीं हूं, मैं सारे नियम जानता हूं। इन नियमों के हिसाब से ही सदन चलेगा। आपके कहने से सदन नहीं चलेगा। राठौड़ ने नियम 161 का हवाला दिया तो स्पीकर ने कहा कि कंगारू जंपिंग से काम नहीं चलता, पहले नियम 160 को देखिए, मैं इसे पढ़ देता हूं। मिस्टर राठौड़ हाफ लिटरेट होने से काम नहीं चलता, पूरा पढ़ना होता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines