राजस्थान विधानसभा में इस सेशन के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। राजस्थान सरकार के मंत्री विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आज एक बार फिर से अपने ही जवाब में उलझते हुए नजर आए। दरअसल, धौलपुर के राजाखेड़ा के विधायक रोहित बोहरा ने धौलपुर जिले की कालीतीर योजना के कार्य को लेकर प्रश्न लगाया था। जिस पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने 197 करोड़ रुपये की लागत से योजना का काम जारी होने की बात कहते हुए जानकारी बताने लगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के जवाब पर हैरानी जताते हुए विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि अगर आपको मंजूरी वन विभाग से नहीं मिली तो फिर आपने 197.94 करोड़ के काम कैसे करवा दिए।
विधायक रोहित बोहरा ने लगाए ये आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री जो फिगर बता रहे हैं, वो फिगर ही गलत है। क्योंकि अब तक महज 94 करोड़ के काम हुए हैं और मंत्री को आंकड़े दुरुस्त कर लेने चाहिए। उनके बयान के अनुसार 197.94 करोड़ के काम नहीं हुए। रोहित बोहरा ने यह भी कहा कि जब विभाग ने प्रोविजन 4.35 और 1.25 करोड़ का किया है, फिर बजट में 950 करोड़ किस बात के बताए गए। यह अलग-अलग क्या है?
रोहित बोहरा के सवाल और उसके बाद पूरे सवाल पर मंत्री का गोल-गोल जवाब आया। रोहित बोहरा ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की कि उनके सवाल का सही जवाब नहीं आया है और मंत्री जी किसी दूसरे बात में बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री को घिरता देख हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने अगले सवाल पूछने वाले विधायक का नाम पुकार लिया।
कई विधायक लगाएंगे याचिकाएं
कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा सरमथुरा के गांव खिन्नौट-चकईयापुरा के बीच बहने वाली पार्वती नदी पर हाई लेवल ब्रिज बनवाने, विधायक रामनिवास गावड़िया डीडवाना कुचामन में टोल नाकों के मध्य नियमानुसार दूरी निर्धारित करने, कांग्रेस विधायक घनश्याम टोडाभीम की उप स्वास्थ्य केंद्र गढ़खेड़ा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने, विधायक शिमला देवी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किए जाने, विधायक विनोद कुमार पीलीबंगा के रेलवे फाटक संख्या 81 सी पर अंडर ब्रिज निर्माण करने, विधायक पीतराम सिंह काला पिलानी में एसडीएम कार्यालय की मंजूरी दिलाने, विधायक उमेश मीणा आसपुर में राजकीय महाविद्यालयों की मंजूरी दिलवाने के संबंध में याचिकाएं लगाएंगे।
ये भी पढ़ें- जयपुर में खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की मौत
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
23 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines