Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कुछ देर बाद मध्यप्रदेश बॉर्डर से राजस्थान के झालरापाटन क्षेत्र के चवली गांव से की सीमा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पलक पावड़े बिछा दिए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेता झालावाड़ पहुंए गए हैं। राजस्थान सीमा में प्रवेश करते ही सभी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
झालावाड़ में यह यात्रा 3 दिन रहेगी
बता दें भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी। राहुल झालरापाटन के बाद रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर और केशवरायपाटन होते हुए आगे बढ़ेंगे।
पूरे रास्ते में पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगाए गए
आपको बता दें यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले जिले झालावाड़ से होगी। जहां एंट्री प्वॉइंट से लेकर झालावाड़ तक पूरे रास्ते में हजारों की संख्या में राहुल गांधी के पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। अधिकतर पोस्टर्स और होर्डिंग्स स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की ओर से लगाए गए हैं जिनमें उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपने पसंदीदा नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फोटो लगाई है।
प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने डाल रखा है डेरा
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के तमाम सीनियर नेताओं ने पिछले चार दिन से झालावाड़ में डेरा डाल रखा है। राहुल गांधी की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ ने झालावाड़ से अलवर तक पूरे रूट का निरीक्षण भी किया। भारत जोड़ो यात्रा के मैनेजमेंट को देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य स्तरीय कमेटी के अतिरिक्त अलग अलग 34 कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में नियुक्त कांग्रेस नेता यात्रा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाल रहे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
14 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
17 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines