Rajasthan Lal Diary: राजस्थान की सियासत में इन दिनों लाल डायरी की बड़ी चर्चा है। इसे लेकर आए दिन नेताओं कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हैं। आज पीएम मोदी ने सीकर में अपने संबोधन में भी लाल डायरी का जिक्र किया। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले दिनों में पुरजोर तरीके से इस मुद्दे को उठाएगी।
लाल डायरी के राज को सार्वजनिक करें गुढ़ा
कोटा के एक कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि लाल डायरी नाम की कोई चीज नहीं है। राजेंद्र गुढ़ा झूठ बोल रहे हैं। वे बीजेपी की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अगर लाल डायरी में कोई राज है तो वे इसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि यह बीजेपी का रचा हुआ षड्यंत्र है। इसके सिवा और कुछ नहीं है।
गुढ़ा की बातों में कोई सच्चाई नहीं हैं
मंत्री ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब यह जनता भी जान चुकी है बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ऐसे मुद्दों को चुनावी मुद्दा बना रही है। लेकिन मैं आपको बता दूं उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा बार-बार अपने स्टेटमेंट बदल रहे हैं, इससे पता चलता है कि उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं हैं।
शांति धारीवाल ने आगे कहा कि गुढ़ा बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं। बता दें कि धारीवाल ने कोटा में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines