Rajasthan Lal Diary: प्रदेश की सियासत इन दिनों राजेंद्र गुढ़ा और उनकी लाल डायरी के इर्द-गिर्द घूम रही है। धर्मेंद्र राठौड़ की कथित लाल डायरी के पन्ने रिलीज करने के बाद अब एक बार फिर राजेंद्र गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र में ऊंटगाड़ी यात्रा निकालने में व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर उनके जयपुर स्थित सरकारी आवास पर गुरुवार को जोधपुर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस की टीम पाॅक्सो एक्ट के किसी मामले में आरोपियों को साथ लेकर पहुंची थी। इस घटनाक्रम को राजस्थान के सियासी जानकार लाल डायरी से जोड़ कर देख रहे हैं।
मैंने 6 माह से आमजन के लिए खोल रखा है बंगला
सरकारी आवास पर पुलिस की दबिश के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान यात्रा के प्रभाव को कम करने के लिए मेरे सरकारी बंगले पर जोधपुर पुलिस को भेजा गया। सरकार के मुखिया मेरे द्वारा किए गए खुलासे से डर गई है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले 6 माह से बंगला पूरी तरह आमजन के लिए खोल रखा है। मैं और मेरा परिवार सनसिटी जयपुर में रहते हैं।
मेरे सरकारी बंगले पर एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोग रहते हैं। उनके लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था कर रखी है। जिस मामले में जोधपुर पुलिस मेरे बंगले पर आई उसके मुलजिम का मेरे बंगले पर आने-जाने वाले से कोई संबंध नहीं है।
नाबालिग के लिए आंदोलन करने को तैयार
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में वे पुलिस को हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है। यदि जरूरत पड़ी तो वे पीपाड़ जाकर आंदोलन भी करेंगे। गुढ़ा ने आगे कहा कि निर्णय कर लिया तो अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने फिर अपनी चिर परिचित बात को दोहराते हुए कहा कि हम महाराज शेखाजी के वंशज हैं इसलिए महिलाओं के सम्मान के लिए कुछ भी करना पड़ा तो करेंगे।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines