कोटा: राजस्थान के कोटा में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, छात्रों की उम्र 16, 17 और 18 साल थी।
बिहार के रहने वाले थे दो छात्र
आत्महत्या करने वाले छात्रों में से दो छात्र अंकुश और उज्जवल बिहार के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि वे तीनों दोस्त थे और एक ही हॉस्टल में बगल के कमरों में रहते थे। एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मध्य प्रदेश का था तीसरा छात्र
जानकारी के मुताबिक, तीसरा छात्र प्रणव मध्य प्रदेश से कोटा आया था और प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इससे पहले भी कोटा में आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोचिंग हब कोटा में इससे पहले एक और मामला चर्चा का विषय बना था।
पहले भी आ चुके हैं कई मामले
2016 में एक छात्रा ने IIT-JEE मुख्य परीक्षा को पास करने के बावजूद अपनी मौत के लिए कूदने से पहले सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आह्वान किया था। 2019 में राजस्थान सरकार ने ऐसे संस्थानों में पढ़ने वालों के बीच तनाव को कम करने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines