जेईई मेंस 2025 में देशभर के लाखों छात्रों को पीछे छोड़ते हुए ओमप्रकाश बेहरा ने परफेक्ट स्कोर के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। ओमप्रकाश एलन करियर इंस्टीट्यूट कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं और उन्होंने जेईई मेंस जनवरी सेशन में 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर निवासी ओमप्रकाश का परिवार शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। पिता कमलकांत बेहरा ओडिशा प्रशासनिक सेवा में हैं, वहीं मां स्मिता रानी बेहरा कॉलेज में लेक्चरर हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए वे पिछले तीन साल से कोटा में ही उसके साथ रह रही हैं। ओमप्रकाश का जन्म 12 जनवरी 2008 को हुआ था और वे दसवीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर चुके हैं।
कोटा में कंटेंट और कम्पीटिशन दोनों बेस्ट- ओमप्रकाश
अपनी सफलता का श्रेय एलन कोटा की पढ़ाई प्रणाली को देते हुए ओमप्रकाश कहते हैं कि यहां की फैकल्टीज बहुत अनुभवी हैं और स्टडी मटीरियल बेहद सटीक होता है। वीकली टेस्ट से मुझे अपनी कमजोरियां समझने में मदद मिली और हर टेस्ट के बाद सेल्फ एनालिसिस कर गलतियों को सुधारने का प्रयास करता रहा।
उन्होंने बताया कि उनका सक्सेस मंत्र है- ‘जो हो चुका है उस पर नहीं, जो हो रहा है उस पर फोकस करो। ओमप्रकाश का मानना है कि मोबाइल फोन छात्रों का ध्यान भटकाते हैं। इसलिए उन्होंने खुद से दूरी बनाई हुई है। वे रोजाना 8 से 9 घंटे की सेल्फ स्टडी करते हैं।
आईआईटी मुंबई के लिए लक्ष्य तय
अब ओमप्रकाश जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका लक्ष्य है कि वे आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करें। खाली समय में उन्हें नॉवेल्स पढ़ना पसंद है।
मां ने निभाई कोच, केयरटेकर और गाइड की भूमिका
ओमप्रकाश की मां स्मिता रानी बेहरा ने बेटे की पढ़ाई के लिए अपने करियर से तीन साल का ब्रेक लिया और कोटा आकर उसकी देखभाल की। मां के इस समर्पण को ओमप्रकाश अपनी सफलता में बेहद अहम मानते हैं।
ये भी पढ़ें- पानी नहीं… तो दुल्हन नहीं, राजस्थान के इस गांव में लड़कों की शादी का पानी से क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines