हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हॉस्टल में ब्लास्ट, 7 स्टूडेंट्स झुलसे; जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे, कोटा में भीषण हादसा

Kota Hostel Transformer Blast: कोटा में हॉस्टल में लगी भीषण आग में स्टूडेंट्स बुरी तरह झुलस गए। करीब 70 विद्यार्थी फंसे हैं और बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि आग जोरदार धमाका होने के बाद लगी। हॉस्टल में लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ है।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Kota Hostel Transformer Blast: राजस्थान के कोटा में आज सुबह करीब 6 बजे एक हॉस्टल में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से 7 स्टूडेंट बुरी तरह घायल हुए। वहीं कई स्टूडेंट जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गए। हॉस्टल स्टाफ और लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए हॉस्टल में फंसे स्टूडेंट्स को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे छात्रों को फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में करीब 70 स्टूडेंट्स रहते थे, जो इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी करने के लिए कोटा आए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

 

ऊंची-ऊंची लपटें देख स्टूडेंट्स में मची भगदड़

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में बने आदर्श हॉस्टल में हुआ। ग्राउंड फ्लोर पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसमें अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद भीषण आग लग गई, जिसमें ऊपर की मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर स्टूडेंट्स में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

स्टूडेंट्स जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। मची भगदड़ में आग में झुलसने से 7 स्टूडेंट्स बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे स्टूडेंट्स चादर लपेटकर खिड़की से कूदने लगे। अर्पित पांडेय नामक स्टूडेंट सीधे ही खिड़की से कूद गया और उसका पैर टूट गया। अर्पित को MBS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। झुलसे छात्रों की हालत भी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:लड़की के कारण युवक ने फंदा लगाया; सुसाइड नोट में दर्द बयां किया, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी

विज्ञापन

2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग

कोटा नगर निगम के CFO राकेश व्यास के अनुसार, हादसे के वक्त स्टूडेंट्स नींद के आगोश में थे। वहीं कुछ स्टूडेंट्स सुबह के समय पढ़ाई कर रहे थे, जिन्होंने अपनी खिड़कियों के बाहर आग की लपटें देखीं तो उन्हें हादसे का पता चला। जानकारी मिलते ही कोटा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

कुन्हाड़ी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम बिजली विभाग के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर में ब्लासट की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि हॉस्टल के अंदर लगे ट्रांसफार्मर के लिए परमिशन और NOC ली गई थी या नहीं। फायर कर्मियों ने खिड़की में सीढ़ी लगाकर फंसे स्टूडेंट्स को रेस्क्यू किया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी; दिल्ली में वारदात का CCTV फुटेज देख सहमे लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola