Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा में एक नाबालिग कोचिंग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी मेसकर्मी और उसके सहयोगी हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा इलाके के ही एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है।
फोटो वीडियो वायरल करने के लिए उकसाया
यह घटना जवाहर नगर थाना इलाके की है। मामले को लेकर एसपी सिटी शरद चौधरी ने बताया कि थाना जवाहर नगर पर दस अक्टूबर को बिहार की मूल रूप से रहने वाली एक पंद्रह साल की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ मेस पर काम करने वाले एक लड़के ने दुष्कर्म किया था। जब इस बारे में उसने हॉस्टल संचालक को जानकारी दी तो, उसने मेसकर्मी से शादी का झांसा दिया और उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। छात्रा ने जब घरवालों को बताने की बात कही तो, हॉस्टल मालिक ने उसे धमकाया और आरोपी को उसके फोटो वीडियो वायरल करने के लिए उकसाया। इसके बाद मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- जयपुर : महिला को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
टीफिन देने के लिए आता था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के हॉस्टल में आरोपी टीफिन देने के लिए आता था, जिससे छात्रा की जान पहचान हो गई थी। आरोपी की छात्रा से अकसर खाने को लेकर बात होती रहती थी, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने उससे रोज बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान फरवरी 2023 में आरोपी ने छात्रा को मिलने बुलाया और उसे शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को यह जानकारी दी तो, उसके पास उसके फोटो वीडियो हैं, जिसको वह वायरल कर देगा।
हॉस्टल संचालक ने कहा सब भूल जाओ और चुप रहो
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी हॉस्टल मालिक को दी। इस पर हॉस्टल मालिक ने कहा कि वह दोनों की शादी करवा देगा। इस पर छात्रा ने कहा कि वह नाबालिग है, तो इस पर हॉस्टल मालिक ने कहा कि, जो हुआ वह सब भूल जाओ और चुप रहो। उसने डराया कि तुम्हारे घर तक बात जाएगी, तब तुम्हारी बदनामी होगी। इसलिए किसी को कुछ नहीं बताना। इसके बाद बार-बार की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines