हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: राहुल गांधी की सभा में पहुंची किराए की भीड़, किरोड़ीलाल बोले- सीएम में दम हैं तो मुझे अरेस्ट करवाएं

विज्ञापन

Rajasthan: विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बासंवाड़ा के मानगढ़ धाम में एक जनसभा को संबोधित किया। इधर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा के मीणा हाईकोर्ट में बड़ी सभा कर सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम इन दिनों जमकर रेवड़ी बांट रहे हैं। इतने बोर्ड बना दिए कि किसी वर्ग को नहीं छोड़ा। सीएम लोगों को झांसा देने के लिए राहुल गांधी को बासंवाड़ा लेकर आए हैं।

पिछले चुनाव में लोगों को झांसे में लेकर कांग्रेस ने वोट बटोर लिए। उसके बाद सीएम बनने वाले और बनाने वाले के बीच साढ़े 4 साल तक दंगल चलता रहा। आज हम यहां आदिवासी दिवस मना रहे हैं क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता बांसवाड़ा चले गए ऐसे में लोगों को सोचना चाहिए कि राजनीति हम कर रहे हैं या फिर कांग्रेस। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम मेरी जांच करवाना चाहते हैं कि मीणा हाईकोर्ट के निर्माण और आंदोलनों के लिए पैसा कहां से आ रहा है इतनी भीड़ कहां से आती है। सीएम राहुल गांधी के लिए बांसवाड़ा में किराए की भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं।

सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

किरोड़ीलाल ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस के मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में पंचायत राज विभाग में सपोटरा वाले मंत्री रमेश मीणा, चिकित्सा विभाग में मेरे मामा (मंत्री परसादी लाल मीणा) कमल का नाम तो आपने सुना ही होगा। पोषाहार योजना में खुली लूट हो रही हैं। कांग्रेस शासन में मंत्री और अफसरों ने जिस तरह की लूट मचाई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम गहलोत को दी चुनौती

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि महुआ और सपोटरा विधायक दोनों आपके चमचे हैं। इन्होंने आपकी सरकार को बचाने का काम किया और लूटा भी खूब। सीएम में दम हैं तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यदि मैंने कोई गलत काम किया है तो मुझे अरेस्ट करवा देना। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को पूर्वी राजस्थान में रिकाॅड सीटें मिली। इसलिए मेरी सीएम से मांग है कि यहां सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी खोली जाए, नहीं तो ऐलान-ए-जंग होगा।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें