चेहरा देखते ही दूल्हे का शादी से इनकार, बोला-धोखा हुआ बदल गई दुल्हन, बैठी पंचायत

Rajasthan News: करौली में एक दूल्हे के परिवार ने दुल्हन का चेहरा देखकर शादी से इंकार कर दिया था। जिसके बाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे के भाई की मूंछ काट दी। इस मामले पर अब महापंचायत की गई है।

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में एक दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखते ही शादी करने से मना कर दिया। उसका कहना था कि उसके साथ धोखा किया गया है, यह वो लड़की नहीं जिसकी उनको फोटो दिखाई गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के भाई ने लड़के के भाई की मूंछ काट दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद 27 जनवरी को महापंचायत बुलाई गई, जिसमें जिसमें दूल्हे ने आपबीती सुनाई है।

विज्ञापन

महापंचायत बुलाई गई

करौली में सगाई की रस्म के पहले शादी से इनकार करने का मामला सामने आया। जिसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के भाई की मूंछ काट दी। इसके बाद 27 जनवरी को कुश्ती दंगल मैदान में महापंचायत बुलाई गई। जिसमें मीना समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। महापंचायत में रिश्ता कराने वाले शख्स से घटना की जानकारी ली गई। जिसका कहना है कि मैंने लड़की को नहीं देखा, न ही मैंने लड़के वाले को दिखाया था।

विज्ञापन

लड़के ने कहा धोखा हुआ

लड़का (दूल्हा) टोडाभीम के करीरी का रहने वाला है और रेलवे में स्टेशन मास्टर है। महापंचायत में लड़के के भी बयान लिए गए। जिसमें लड़के ने कहा कि मुझे कमरे में बंद कर दिया गया और रातभर कमरे में रखकर मारपीट की। इसके बाद दाढ़ी, मूंछ और बाल काट दिए गए। लड़के का परिवार शनिवार 18 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे लड़की पक्ष के घर पहुंचा था। सगाई की रस्म जैसे ही शुरू हुई तो लड़की को परिवार ने चौकी पर बैठा दिया।

विज्ञापन

इस दौरान लड़के के भाई और बहन ने लड़की को नापसंद करते हुए सगाई करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जिस लड़की की फोटो दिखाई थी, वह लड़की अलग थी और यह लड़की अलग थी। इस बारे में लड़की के परिवार से पूछा गया तो उन्होंने बाद में जवाब देने की बात कही। इसपर लड़के वालों ने वहीं पर बात करने की जिद की, जिसके बाद सगाई को रोक दिया गया। आपको बता दें कि लड़की पक्ष के लोग महापंचायत में नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ