हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जोधपुर में घर से रवाना होने वाली थी बारात, तभी लगातार फटे 5 सिलेंडर, दो बच्चों की मौत, 60 जले

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से बारात रवाना होने वाली थी कि तभी एक के बाद एक पांच सिलेंडरों में आग (Cylinders Exploded) लगने के बाद धमाके हो गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है।

दूल्हा समेत 60 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना पर सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुख जताया है।

खाना बनाते समय लगी आग

घटना जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र के गांव भूंगरा में गुरुवार दोपहर हुई। गांव में रहने वाले तख्त सिंह के बेटे के शादी थी। घर से बारात रवाना होने की तैयारी हो रही थी। घर में रुके रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया जा रहा था।

बताया गया है कि एक सिलेंडर में लीकेज हो गया। देखते ही देखते पांच सिलेंडरों ने आग पकड़ ली और तेज धमके के साथ सभी सिलेंडर फट गए। इनकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

गांव में हड़कंप, जलते हुए भागे लोग

वहीं पूरे घर में आग ही आग फैल गई। तेज धमाकों की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों के कपड़ों में आग लग गई। जलते हुए लोग अपनी जान बचाकर भागे। सूचना पर जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से 51 घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूल्हा और उसके पिता समेत 60 लोग झुलसे हैं।

इन लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती

जानकारी के मुताबिक हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, उसके पिता शक्ति सिंह, मां दाकू कंवर, बहन रसाला कंवर, भाई सांग सिंह, भाभी पूनम कंवर और दो भतीजे झुलसे हैं।

इनके अलावा डिंपल, कावेरी, कंचन कंवर, गवरी कंवर, रुकमा कंवर, सुरेंद्र सिंह, साजन कंवर, रावल राम, मगाराम, जस्सा कंवर, सूरज कंवर, कनक कंवर, प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, धापू कंवर, सज्जन कंवर, पप्पू कंवर, किरण, महेश पाल समेत कुल 60 लोगों को भर्ती कराया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें